रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार शाम अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी हैं। यह दौरा अचानक तय किया गया और पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी।
सरकार की तरफ से इस दौरे के मकसद को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालाँकि, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में सारंडा वन्य जीव अभ्यारण्य के मामले पर विधि विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई आठ अक्टूबर को होनी है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही झारखंड लौट आएँगे। इस दौरे को लेकर राज्य के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के भी दिल्ली पहुँचने की संभावना है। मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा को जन्म दे दिया है।