सड़क सुरक्षा पर सख्त धनबाद एसएसपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खुद सड़क पर उतरे प्रभात कुमार, गलत दिशा में चल रहे डेढ़ दर्जन वाहन जब्त

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

धनबाद: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार स्वयं सड़क पर उतरे और यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेमको मोड़ के पास गोल बिल्डिंग की ओर जाने वाले लेन में विपरीत दिशा से चल रहे वाहनों की बड़ी संख्या देखी गई।

मौके पर ही एसएसपी के निर्देश पर कार, स्कूल बस, टेम्पो, बाइक और स्कूटी सहित करीब डेढ़ दर्जन वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर संबंधित थाने भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माननीय न्यायालय के आदेश के बाद ही जब्त वाहन छोड़े जाएंगे।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने और हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान बिना रुके जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि शॉर्टकट के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

इस अभियान के दौरान झारखंड पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें सक्रिय रहीं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें