सलमान खान की मूवी ‘गलवान’ का टीज़र रिलीज, बिरसा मुंडा के जिक्र ने बढ़ाया झारखंड में उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रांची/झारखंड। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘गलवान’ का टीज़र रिलीज होते ही चर्चाओं में आ गया है। खास बात यह है कि टीज़र में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जिक्र सामने आया है, जिसने झारखंड समेत आदिवासी समाज में खास उत्साह पैदा कर दिया है।

टीज़र के एक दृश्य में राष्ट्र, संघर्ष और चेतना से जुड़े संवादों के बीच बिरसा मुंडा का नाम लिया जाना महज़ एक संवाद नहीं, बल्कि आदिवासी इतिहास और स्वाभिमान को सम्मान देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। इसी वजह से टीज़र रिलीज के बाद झारखंड में यह तेजी से वायरल हो रहा है।

झारखंड की पहचान से जुड़ता सिनेमा

फिल्म ‘गलवान’ के टीज़र में दिखाए गए भाव, संवाद और प्रतीक यह दर्शाते हैं कि फिल्म सिर्फ एक एक्शन या देशभक्ति तक सीमित नहीं, बल्कि देश के उन नायकों को याद करने की कोशिश भी है, जिन्होंने आज़ादी और अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बिरसा मुंडा का जिक्र इसी कड़ी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

टीज़र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर झारखंडी युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आदिवासी संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई लोगों ने इसे आदिवासी गौरव और इतिहास को मुख्यधारा सिनेमा में जगह मिलने के रूप में देखा है।

उम्मीदों पर खरा उतरेगा या नहीं, नज़रें टिकीं

हालांकि फिल्म की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र ने यह साफ कर दिया है कि ‘गलवान’ दर्शकों को भावनात्मक और वैचारिक रूप से जोड़ने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि फिल्म पर्दे पर बिरसा मुंडा जैसे महानायक के संदर्भ को किस गहराई और संवेदनशीलता के साथ पेश करती है।


  • फेसबुक/व्हाट्सएप  पोस्ट, के लिए बने रहिए संथाल हूल एक्सप्रेस के साथ
  • संवाददाता जितेन्द्र सेन

Leave a Comment

और पढ़ें