तेलंगाना के CM के बयान पर संग्राम तेज, देवी–देवताओं को लेकर टिप्पणी पर BJP-BRS का विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा हिंदू देवी-देवताओं पर दिए गए बयान ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान के बाद प्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया है और BJP व BRS दोनों ने रेड्डी से तत्काल माफी की मांग की है।

दरअसल, एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा था कि “हनुमान अविवाहित लोगों के भगवान हैं, हिंदू कितने सारे भगवान में विश्वास करते हैं… करीब 3 करोड़? आखिर इतने सारे भगवान क्यों?” उनके इस कथन को विपक्ष ने हिंदू आस्था पर हमला बताते हुए कड़ा विरोध शुरू कर दिया।

BJP नेताओं का आरोप है कि मुख्यमंत्री का यह बयान हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और इससे मुख्यमंत्री पद पर बने रहना नैतिक रूप से गलत है। वहीं BRS ने कहा कि मुख्यमंत्री को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि इस तरह के वक्तव्य से समाज में अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।

CM रेवंत रेड्डी के इस बयान पर सोशल मीडिया में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नई सरकार बनने के बाद ऐसा विवाद मुख्यमंत्री के लिए परेशानी बढ़ा सकता है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें