डालसा ने आयोजित की विधिक शिविर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस, हिरणपुर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को हाथकाठी पंचायत भवन परिसर में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव रूपा वंदना कीरो अपनी टीम के साथ शामिल हुईं। पंचायत मुखिया रगदा सोरेन ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी ने सरकार की योजनाओं, उनके लाभ और चयन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता नुकीमुद्दीन शेख ने गरीब और वंचित परिवारों को निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिकारों की जानकारी साझा की।

डालसा सचिव रूपा वंदना कीरो ने बाल विवाह, डायन प्रथा और ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में डालसा हर संभव मदद करेगा। मौके पर पीएलवी पिंकी कुमारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं और पंचायत सचिव नोरेन हांसदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें