पाकुड़ में सेवा का अधिकार सप्ताह में जुटे भीड़, ऑन दा स्पॉट कई कार्य निष्पादित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस, पाकुड़

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत जिले की 7 पंचायतों और नगर परिषद वार्ड 01 में शुक्रवार को जन–सेवा शिविर आयोजित हुए। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शहरकोल पंचायत भवन में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू और मुखिया विकास गोंड ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

उप विकास आयुक्त संथालिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सेवाएँ सीधे लोगों के द्वार पर उपलब्ध कराना है। शिविर में 15 प्रकार की सेवाएँ दी गईं तथा कई आवेदनों का ऑन–द–स्पॉट निष्पादन किया गया। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक आवेदन कर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करने की अपील की।

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, किसानों के लिए आवश्यक फॉर्म, तथा जन्म, मृत्यु, जाति व निवास प्रमाणपत्र जैसी सेवाएँ मिशन मोड में उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर तक सभी पंचायतों में शिविर होंगे, जिसके बाद 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक पुनः शिविर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी लाभुक वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा लोगों की समस्याएँ सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें