डीसी ने जनता दरबार आयोजित कर लोगो की सुनी समस्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस, पाकुड़

जिले में आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुँचे लोगों ने भूमि विवाद, आधार अपडेट, चापानल मरम्मत सहित विभिन्न विभागीय समस्याएँ रखीं।

उपायुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की बातें बारी-बारी से सुनी और आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों की भौतिक जांच कराते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों पर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराएँ, ताकि लंबित मामलों का निपटारा समय पर हो सके।

Leave a Comment

और पढ़ें