पाकुड़िया मे एसडीएम ने सखी दीदी के बीच चेक किया वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस, पाकुड़िया

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगला बांध पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन एसडीओ साइमन मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, पंचायत समिति सदस्य दीपक साहा, उप मुखिया तनवीर आलम एवं देवीलाल हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

एसडीओ मरांडी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविरों का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा सेवाएँ और सरकारी योजनाओं के लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की। वही सखी दीदी के बीच 5-5 लाख का चेक वितरण किया गया ।

शिविर में दर्जनों लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों ने जाति, आय, निवास, राशन कार्ड, अबुवा आवास, मैया सम्मान योजना सहित कई योजनाओं के आवेदन जमा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें