शहरग्राम में सेवा के अधिकार सप्ताह के तहत डीसी ने वितरण की परिसंपति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार तथा सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत नगर परिषद वार्ड 01 और शहरग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों का शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया और सेवा वितरण की स्थिति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध व पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि आमजन को जन्म, जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र समेत आधार, बैंक खाता, राशन कार्ड अपडेट और स्वास्थ्य कार्ड जैसी सेवाएँ घर के समीप ही आसानी से उपलब्ध हों। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

सेवा सप्ताह के दौरान प्रमुख, जिला परिषद सदस्य समशूल मुर्मू, श्रम अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें