हिरणपुर में प्लेसमेंट ड्राइव : दर्जनों युवक-युवतियों को मिला नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हिरणपुर

हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में शुक्रवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निष्ठा मेगा स्किल सेंटर एवं विशनरी स्किल सेंटर, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 28 युवक-युवतियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को बीएलसी जर्सी के तहत 28 पदों पर तथा 2050 हेल्थकेयर के अंतर्गत ईस्ट मैन कंपनी में विभिन्न 28 पदों पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण जिला स्किल पदाधिकारी गिरीश चन्द्र प्रसाद एवं यूएनडीपी के प्रतिनिधि तुषार साहनी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में मेगा स्किल सेंटर की ओर से नीवल ठाकुर तथा विशनरी स्किल सेंटर की ओर से अमित सरकार, सत्या सिंह, जफर आलम, कपिल राजवंशी, रेहान, पिंटू कुमार, वीरेंद्रन और सैफर कुमार सहित अन्य प्रशिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने चयनित सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें