लिट्टीपाड़ा में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत लगा पंचायत स्तरीय शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लिट्टीपाड़ा
लिट्टीपाड़ा में झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम–2011 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को पंचायत सचिवालय में सेवा का अधिकार सप्ताह–2025 के तहत शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला भू अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि रंजन साहा, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा और मुखिया शिव टुडू सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अजय सिंह बड़ाईक ने कहा कि यह अधिनियम आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि सभी पंचायतों में शिविर लगाकर सूचीबद्ध सेवाओं के आवेदन लेकर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

शिविर में जाति, आय, स्थानीय निवासी, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, भूमि संबंधी कार्य और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई सेवाएँ ऑन-द-स्पॉट दी गईं। कई आवेदनों का तत्काल निपटारा भी किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें