गोड्डा पुलिस ने दो टैंकरों से 12 हजार लीटर नकली पेट्रोल किया जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


गोड्डा। गोड्डा मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई में दो टैंकरों से 12,000 लीटर से अधिक नकली पेट्रोल जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार की गई इस कार्रवाई में पाकुड़-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित सिंहवाहिनी पुल के पास दो टैंकरों को रोका गया।

पुलिस के अनुसार, वाहनों को रोकने का प्रयास करने पर दोनों टैंकरों के चालक मौके से फरार हो गए। जांच में दोनों टैंकरों से पेट्रोल जैसी गंध वाला ज्वलनशील तरल पदार्थ बरामद हुआ। किसी भी दस्तावेज के प्रस्तुत न होने पर पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए।

इस मामले में वाहन मालिक, चालक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अवैध ज्वलनशील पदार्थ की खरीद-बिक्री, आपराधिक षड्यंत्र और राजस्व चोरी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फरार चालकों की तलाश में छापेमारी अभियान चला रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें