राजमहल में चोरी के मोबाइल का कारोबार उजागर, 32 फोन बरामद — मुख्य आरोपी गुलज़ार शेख फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


राजमहल । राजमहल थाना क्षेत्र के कोयलाबाजार पुनी टोला में शुक्रवार की शाम पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीद–बिक्री के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। साहेबगंज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। सूचना थी कि गुलज़ार शेख पिता तयब शेख, निवासी कोयलाबाजार पुनी टोला, थाना राजमहल अपने दुकान में चोरी के मोबाइल फोन को खरीद-बिक्री करता है और उनके पार्ट्स बदलकर मरम्मत का कार्य भी करता है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने देर शाम छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी देखते ही आरोपी गुलज़ार शेख दुकान से फरार हो गया, लेकिन तलाशी के दौरान एक काले रंग के बैग से कुल 32 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने सभी मोबाइलों को जब्त करते हुए जप्ती सूची तैयार की और मामला दर्ज कर लिया।


बरामद मोबाइलों का विवरण

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइलों में विभिन्न कंपनियों के कुल 32 फोन शामिल हैं —


Redmi (05), Realme (03), OnePlus (03), Oppo (03), Vivo (02), Motorola (02), Tecno Spark (03), Samsung (02), Itel (02), Lava (01), Narzo (01), Poco (02), MI (01), तथा बिना कंपनी के 02 फोन।


मामला दर्ज, छापेमारी जारी

इस संबंध में राजमहल थाना कांड संख्या 463/25 दिनांक 07.11.2025, धारा 317(2)/317(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।


छापामारी दल में शामिल अधिकारी

छापामारी टीम में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पु.अ.नि. ओम प्रकाश चौहान, पु.अ.नि. शंभु शंकर सिंह, पु.अ.नि. महादेव उरांव, स.अ.नि. नंद कुमार यादव, स.अ.नि. मो. जमील तथा सशस्त्र बल के जवान आ.क्र. 349 सुनील कुमार गुप्ता एवं आ.क्र. 65 एगनेसिस मरांडी शामिल थे।


संवाददाता जितेन्द्र  सेन


।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें