रांची में बड़ी ड्रग तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। पुलिस ने एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी सेजल गुप्ता (21), उसकी बहन मुस्कान और उसके पति मोहम्मद राजू शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर लाकर रांची में बेचा जा रहा है। न्यू मार्केट चौक पर हुई छापामारी में सेजल गुप्ता के पास से 92.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद उसके किराए के घर से 10.24 ग्राम ब्राउन शुगर और 2,65,500 रुपये नकद जब्त किए गए।

मुस्कान और उसके पति के घर से 36.85 ग्राम ब्राउन शुगर और 11,720 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, यह सिंडिकेट सासाराम के बबन साह और सूरज कुमार से ब्राउन शुगर लाकर रांची के विभिन्न इलाकों में बेच रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें