झारखंड। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले तीन से पांच दिनों में तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। इस दौरान ठंड और बढ़ने की संभावना है।
राजधानी रांची सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी है, विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सिफारिश की है।
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को शुष्क मौसम का लाभ उठाकर धान और खरीफ फसलों की कटाई पूरी करने की सलाह दी है।









