फरक्का/मुर्शिदाबाद: फरक्का के पूर्व पाँच बार के लोकप्रिय विधायक मैनुल हक का सोमवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे फरक्का क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।
मैनुल हक लंबे समय तक फरक्का विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे और जनता के बीच उनकी सुगम व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति निष्ठा व विकास कार्यों के लिए विशेष पहचान थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और आधारभूत संरचना मजबूत करने के कई कार्यों को आगे बढ़ाया। विशेष रूप से NTPC परियोजना से जुड़े स्थानीय मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए भी वे जाने जाते थे।
उनके समर्थकों ने कहा कि उन्होंने सदैव जनता की भलाई को प्राथमिकता दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहे। उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों ने भी शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। लोगों ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति दे।
फरक्का की जनता उन्हें हमेशा एक सादगीपूर्ण, सक्रिय और समर्पित जनसेवक के रूप में याद रखेगी।
श्रद्धांजलि 🙏🕊️









