विरोधी दल के दो दर्जन सीएम भी आएं तो भारी पड़ेंगे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का घाटशिला में जोरदार दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घाटशिला । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घाटशिला उपचुनाव में विपक्ष को ललकारते हुए शुक्रवार को कहा कि विरोधी दल के एक दर्जन सीएम डेरा डाले हैं, दो दर्जन भी आएंगे तो झारखंड का सीएम उन पर भारी पड़ेगा।” वे घाटशिला के सर्कस मैदान में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के नामांकन के बाद आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे इस बार ऐसा वोट करें कि विरोधी दल का जमानत जब्त हो जाए और उनका खाता भी खुलने न पाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग आग का गोला छोड़ने वाले हैं, लेकिन मैं उस गोले का छक्का छुड़ाने के लिए तैयार हूं।

संथाली में दिया जोरदार भाषण

मुख्यमंत्री ने अपने 90 प्रतिशत भाषण की अवधि संथाली भाषा में बोलकर स्थानीय जनता से सीधा रिश्ता कायम किया। उन्होंने शिबू सोरेन और रामदास सोरेन के योगदान को याद करते हुए कहा ,क्या संयोग था कि गुरुजी के निधन के कुछ ही दिनों बाद रामदास दा भी उनके साथ हो लिए। श्रीसोरेन ने मंईया सम्मान योजना, बिजली बिल माफी और पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार गरीबों, आदिवासियों और पिछड़ों के हित में काम कर रही है। उन्होंने संविधान की रक्षा की महत्ता पर भी बल दिया। गौरतलब है कि घाटशिला सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें