घाटशिला उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने दाखिल किया नामांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

-पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और आजसू प्रमुख सुदेश महतो रहे मौजूद

घाटशिला । घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तथा आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका समर्थन किया। नामांकन से पूर्व बाबूलाल सोरेन ने अपने पैतृक गांव के जाहेरस्थान पारंपरिक आदिवासी पूजास्थल में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, विधायक और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि घाटशिला सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। यह उपचुनाव दो प्रमुख आदिवासी नेताओं के परिवारों के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें