गिरिडीह : जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार रुपये के नकली नोट बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गिरिडीह, 18 अक्टूबर। गिरिडीह पुलिस ने जाली नोट के कारोबार में संलिप्त एक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 45 हजार रुपये के नकली नोट, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई बुधवार रात जमुआ थाना क्षेत्र के चितरडीह रोड पर गुप्त सूचना के आधार की गई। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।

छापेमारी के दौरान चार संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिए, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया जबकि दो अन्य फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार राणा और नितीन कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने नकली नोट बेचने और चलाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें