सिमडेगा के रामरेखा महोत्सव में शामिल होने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध, उपायुक्त कंचन सिंह ने दिया निमंत्रण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । सिमडेगा की उपायुक्त कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को मुलाकात कर आगामी 4, 5 और 6 नवंबर को आयोजित होने वाले रामरेखा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को बताया कि रामरेखा धाम सिमडेगा जिले का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। उन्होंने इस महोत्सव को राज्य स्तर पर विशेष पहचान दिलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनी सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें