#हजारीबाग बीमा राशि के लालच में पति ने की पत्नी की हत्या, सड़क दुर्घटना का रचा था नाटक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग।

हजारीबाग जिले के पदमा थाना क्षेत्र में एक शॉकिंग मामला सामने आया है, जहाँ एक पति ने बीमा राशि के लालच में अपनी नवविवाहित पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद इसे सड़क दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जाँच ने सच्चाई उजागर कर दी।

घटना पदमा ओपी क्षेत्र के दोनई कला गाँव की है, जहाँ 9 अक्टूबर की रात सेवंती कुमारी की मौत हुई थी। शुरुआत में इसे सड़क हादसा बताया गया, लेकिन मृतका के पिता महावीर मेहता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके दामाद मुकेश मेहता ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।

पुलिस जाँच में खुलासा हुआ कि मुकेश ने तीन महीने पहले ही अपनी पत्नी के नाम से 15 लाख रुपये का एलआईसी बीमा पॉलिसी कराई थी। बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल ने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट और सबूतों ने हत्या की पुष्टि की।

जाँच में पाया गया कि आरोपी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ था। पुलिस द्वारा गहन पूछताछ के बाद मुकेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया कि उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर सड़क दुर्घटना का नाटक रचा।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना पूरे इलाके में सदमे और चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें