जामताड़ा से साइबर ठगी मामले में एक गिरफ्तार, बंधन बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ की ठगी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जामताड़ा (झारखंड)।

कोलकाता साइबर क्राइम पुलिस ने जामताड़ा के नामूपाड़ा मोहल्ले से एक साइबर ठगी मामले में शामिल आरोपी मुरारी मंडल को गिरफ्तार किया है। यह मामला बंधन बैंक के ग्राहकों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ा है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई विधाननगर साइबर क्राइम विंग के इंस्पेक्टर गौतम सरकार के नेतृत्व में जामताड़ा सदर थाना पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तार आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह साइबर गिरोह बंधन बैंक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से काम कर रहा था। आरोप है कि बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों की निजी और वित्तीय जानकारी साझा की, जिसके बाद करीब 2.5 करोड़ रुपये की रकम 97 अलग-अलग बैंक खातों में डालकर ठगी की गई।

इस मामले की शुरुआत 23 जुलाई को बंधन बैंक के मुख्य शाखा अधिकारी बसंत बंदानी की शिकायत पर हुई थी। जांच में बैंक के पांच अधिकारियों, जिनमें जामताड़ा शाखा के सीआरओ शुभम कुमार भी शामिल हैं, की संलिप्तता सामने आई है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि गिरोह का मुखिया समीर अभी भी फरार है और उसकी तलाश जारी है। आगे की जांच में और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें