#धनबाद पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

धनबाद । जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार सुबह पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान हुई गोलीबारी में गिरोह के एक सदस्य भानु मांझी के घायल होने की सूचना है।

धनबाद पुलिस के अनुसार, एसएसपी प्रभात कुमार को प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों की गतिविधि के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक पुलिस टीम को राजगंज क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस टीम के पहुँचते ही अपराधियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में भानु मांझी गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटनास्थल पर एसएसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और जाँच में जुट गए।

प्रिंस खान गिरोह पर धनबाद इलाके में रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की है। आगे की कार्रवाई की कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें