मुंबई के फरार आरोपी गिरिडीह से गिरफ्तार, शराब दुकान से लाखों की चोरी का था आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गिरिडीह

मुंबई में एक शराब दुकान से लाखों रुपये की चोरी के मामले में दो फरार आरोपियों को सोमवार को गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महेश पंडित और सुभाष कुमार नायक के रूप में हुई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर मुंबई के विक्रोली इलाके में एक शराब की दुकान से लाखों रुपये नकदी चुराने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों गिरिडीह के निमियाघाट स्थित अपने गाँव नगरी चले आए थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से नगरी गाँव में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण गिरिडीह सदर अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

यह सफल कार्रवाई गिरिडीह और मुंबई पुलिस के बीच समन्वय का परिणाम बताई जा रही है।


Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें