गुमला में पुलिस-नक्सलियों की मुठभेड़ में तीन उग्रवादी ढेर, एक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई जवाबी कार्रवाई; एएके-56 सहित तो राइफलें बरामद

गुमला। जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित केचकी जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति मोर्चा-प्रतीत) उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। एक उग्रवादी को जिंदा गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एएके-56 राइफल सहित कई हथियार बरामद किए हैं। गुमला पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के उग्रवादी बिशनपुर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जब यह टीम केचकी जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन कर रही थी, तभी उग्रवादियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मुस्तैदी से जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन उग्रवादियों को मार गिराया। मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा (लोहरदगा निवासी), छोटू उरांव (लातेहार निवासी) और सुजीत उरांव (लोहरदगा निवासी) के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल से एक एएके-56 राइफल, एक एसएलआर राइफल और एक इंसास राइफल बरामद हुई हैं। गुमला एसपी ने बताया कि यह अभियान अभी जारी है और शेष उग्रवादियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस सफल ऑपरेशन को जेजेएमपी संगठन को करारा झटका माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें