रांची में किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला, रंगदारी न देने पर चाकूबाजी का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुंदाग क्षेत्र में दो युवकों ने दुकानदार को फोन कर बुलाया और जोहार नगर ले जाकर किया घायल; पुलिस ने जांच शुरू की

रांची। पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी के पास रहने वाले एक किराना दुकानदार पर सोमवार शाम जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि दो युवकों ने उसे फोन कर घर से बुलाया और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित अरविंद कुमार को धुर्वा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका ऑपरेशन किया गया। पीड़ित की माँ सुनीता देवी ने पुंदाग ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 22 सितंबर की शाम करीब 4 बजे आरोपी संजीव उपाध्याय उर्फ गोलू उपाध्याय ने अरविंद को फोन कर घर से नीचे बुलाया। लगभग आधे घंटे बाद अरविंद लहूलुहान हालत में घर लौटे।
अरविंद ने बताया कि संजीव उसे जोहार नगर ले गया, जहाँ गोलू यादव नामक एक अन्य युवक मौजूद था। वहाँ संजीव ने रंगदारी की मांग की और चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान अरविंद की गले की चेन और दो अंगूठियाँ भी लूट ली गईं। परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले भी दो बार अरविंद पर हमला कर चुका है। पुंदाग ओपी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें