आज सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, सारंडा वन्यजीव अभयारण्य प्रस्ताव पर मुहर की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सारंडा को वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने के प्रस्ताव पर हो सकता है फैसला

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। यह बैठक दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी मंत्री शामिल होंगे।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि सारंडा जंगल को वाइल्डलाइफ सेंचुरी (वन्यजीव अभयारण्य) घोषित करने के प्रस्ताव पर आज मुहर लग सकती है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को पहले ही सख्त निर्देश दिए हैं और प्रक्रिया में हुई देरी पर फटकार भी लगाई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2 सितंबर, 2024 को हुई कैबिनेट बैठक में 67 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इनमें नवी मुंबई में झारखंड भवन के निर्माण के लिए 159.28 करोड़ रुपये की स्वीकृति, दिवंगत शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम आवंटित करना और झारखंड राज्य विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन की नियमावली शामिल थी।

आज की बैठक में सारंडा के अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। पूरे प्रदेश की नजरें इस बैठक के परिणामों पर टिकी हैं, खासकर सारंडा अभयारण्य के मामले में होने वाले फैसले पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें