गो-तस्करों की मॉब लिंचिंग में घायल युवक से केंद्र रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अस्पताल में की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। रांची के पिठौरिया निवासी कुणाल केसरी पर तीन दिन पूर्व गो-तस्करों द्वारा मॉब लिंचिंग की कोशिश किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल कुणाल का उपचार फिलहाल राज अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही केंद्र रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ अस्पताल पहुंचे और घायल कुणाल से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से बातचीत कर कुणाल की चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अधिकारियों से की कठोर कार्रवाई की मांग

मौके पर ही सांसद संजय सेठ ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कहा कि—

दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ अविलंब कठोर कार्रवाई की जाए।

भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन सतर्क निगरानी रखे।

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

घटना पर चिंता

सांसद ने इस घटना को गंभीर अपराध और कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि गो-तस्करों की मनमानी से आम नागरिकों की सुरक्षा खतरे में नहीं रहने दी जाएगी। सरकार और प्रशासन हर हाल में दोषियों पर शिकंजा कसेगा।

पारिवारिक संवेदना

संजय सेठ ने पीड़ित कुणाल केसरी और उनके परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि वे स्वयं इस मामले की प्रगति पर नजर रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें