गुमला: पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर – एक पर था 5 लाख का इनाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गुमला, झारखंड — गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जालिम गांव के समीप जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना मिली है। मारे गए उग्रवादियों में एक पर पाँच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

सूत्रों के अनुसार, मारे गए उग्रवादियों की पहचान लालू लोहरा और सुजीत उरांव (दोनों लोहरदगा जिला निवासी) तथा छोटु उरांव (लातेहार निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ सुबह से ही जारी है और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। इस संबंध में सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें