पाकुड़: बी.एड सेमेस्टर-4 छात्रों ने प्रशासनिक भवन किया तालाबंद, हस्तक्षेप के बाद मिला प्रमाण पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़, झारखंड — बी.एड सेमेस्टर-4 पास आउट छात्र-छात्राओं ने सोमवार को केकेएम कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। छात्रों की मांग थी कि उन्हें तत्काल मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व छात्रावास के छात्रों द्वारा विभाग में तालाबंदी कर दी गई थी, जिसके चलते कॉलेज प्रशासन प्रमाण पत्र निर्गत करने में असमर्थ था। इस स्थिति से नाराज़ बी.एड के चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन का घेराव कर तालाबंदी कर दी।

सूचना मिलते ही पाकुड़ के सीईओ और थाना प्रभारी कॉलेज पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर तालाबंदी खुलवाई। तत्पश्चात छात्रों को उनकी मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया गया।

तालाबंदी के दौरान मौके पर मौजूद छात्रों में मो. जैकी सादिक, आर्यन सिंह, मनीषा कुमारी, सुषमा कुमारी, समसुन खातून, पंकज कुमार, गोल्डी सिंह, तनु कुमारी, अभिजीत प्रमाणिक और सईद आलम शामिल थे।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए कॉलेज प्रशासन को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें