समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने बिरसा उच्च विद्यालय में किया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सैकड़ों बालिकाओं ने बनाए मनमोहक चित्र।

रांची ::सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज बिरसा उच्च विद्यालय कांके में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 06 से कक्षा 10 से सैकड़ों बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से कई मनमोहक चित्र बनाकर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल कि प्राचार्या सुषमा तिवारी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेविका पिया बर्मन, नटराज योग संस्थान के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से रुकसाना परवीन, जवाना मिंज, सुभाष मिश्रा, चंदा सरिता एक्का, राजेश कुमार सिन्हा समेत कई लोग उपस्थित थे।
पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम:
सीनियर वर्ग
प्रथम – गीता गाड़ी (कक्षा 10).द्वितीय -पूजा उरांव (कक्षा 09)
तृतीय -अनु सिंह ( कक्षा 09)
जूनियर वर्ग
प्रथम -आकृति सोरेन कक्षा 08.द्वितीय – सुनेहा कुमारी कक्षा 08,तृतीय -सुष्मिता लकड़ा 07.यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें