दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ पुलिस की आम जनता से अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाकुड़। दुर्गा पूजा के अवसर पर लोगों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकुड़ पुलिस ने आम जनता से विशेष अपील की है। पुलिस प्रशासन ने पूजा पंडालों में भीड़भाड़ की स्थिति, वाहनों की आवाजाही, सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि—

बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक उनके पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर डालें।

यदि कोई बच्चा, वृद्ध या महिला बिछड़ जाए तो उसे नजदीकी पूजा पंडाल तक पहुँचाएँ या डायल-112 पर सूचना दें।

कीमती सामानों और वाहनों पर विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पूजा के दौरान बैग, बटुआ, गाड़ी, पॉकेट या मोबाइल जैसी चीजें सुरक्षित रखें।

सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट साझा न करें।

निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और यातायात नियमों का पालन करें।

शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।

पंडाल भ्रमण के दौरान दोपहिया वाहनों में डबल लॉक का उपयोग करें।

आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9262998612 या डायल-112 पर संपर्क करें।

इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पंडाल क्षेत्र रहेंगे। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पाकुड़ पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि वे शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के वातावरण में दुर्गा पूजा का पर्व मनाएँ और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें