तालाब से मिला मछुआरे का शव, इलाके में सनसनी – पुलिस जांच में जुटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गास्थान रानी तालाब में मंगलवार सुबह एक मछुआरे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान परसाटांड निवासी बेंगा मल्लाह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार बेंगा मल्लाह पिछले 20 वर्षों से इसी तालाब में मछली मारने का काम करते थे और परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार तड़के 4 बजे मछली मारने के लिए घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। सुबह ग्रामीणों को तालाब में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें