तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कुचला मासूम, मौके पर मौत – ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

गिरिडीह : जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत पलमरुआ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीआर 46 जी 9947 नंबर की पिकअप वैन, जो बिहार की ओर से मवेशी लेकर तेज रफ्तार में आ रही थी, ने गांव के ही विष्णुदेव पंडित के दो वर्षीय पुत्र दुलारचंद को कुचल दिया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तोड़फोड़ की और चालक को पकड़कर खूंटे से बांध दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लोकाय-तिसरी मुख्य सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार और लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने चालक को अपने कब्जे में लिया और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें