JSSC CGL कथित पेपर लीक मामले में फिर हुई लंबी बहस, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

राँची : झारखंड हाईकोर्ट में JSSC CGL परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले की सुनवाई आज एक बार फिर हुई। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं और राज्य सरकार सहित दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं। मामले में अगली सुनवाई की तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है। गौरतलब है कि इस मामले पर कल भी हाईकोर्ट में लगभग डेढ़ घंटे तक सुनवाई हुई थी। राज्य सरकार और JSSC की ओर से प्रस्तुत पक्ष में कहा गया कि परीक्षा 22 तारीख को आयोजित की गई थी, जबकि याचिकाकर्ताओं द्वारा अदालत में प्रस्तुत फोटो और अन्य तथाकथित सबूत 23 तारीख के हैं, यानी परीक्षा के एक दिन बाद के। ऐसे में यह साबित नहीं होता कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक हुआ था। सरकारी पक्ष ने यह भी दलील दी कि याचिकाकर्ताओं के पास पेपर लीक से जुड़े ठोस और निर्णायक साक्ष्य नहीं हैं, जो CBI जांच की मांग को मजबूती प्रदान कर सकें। हाईकोर्ट ने कल की सुनवाई में यह स्पष्ट कर दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक JSSC CGL परीक्षा के परिणाम पर लगी रोक (स्टे) यथावत बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें