PM मोदी के स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से जुड़ा श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष शिविर की शुरुआत

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

राँची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को राष्ट्रव्यापी स्तर पर शुरू किए गए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत राँची स्थित श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर भी इस पहल से जुड़ गया है। अस्पताल ने विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर फोकस किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश भर में संचालित होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। शिविर में पोषण संबंधी परामर्श और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। शिविर में महिलाओं और किशोरियों को संतुलित आहार का महत्व, आवश्यक पोषक तत्व, एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन, पीसीओडी जैसी समस्याओं पर जानकारी दी गई। इसके अलावा जीवनशैली सुधार और स्वस्थ आदतों को अपनाने के सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की डायरेक्टर डॉ. वंदना प्रसाद, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस. पी. मिश्रा, डाइटीशियन अंकना कुमारी, क्वालिटी एग्जीक्यूटिव ममता कुमारी, एचआर प्रशांत झा, कोऑर्डिनेटर प्रेम लाल शर्मा और राम प्रजापति सहित कई विशेषज्ञ व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें