हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को प्राथमिकता मानती हैः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राँची : सदर अस्पताल, राँची में सोमवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण को सरकार अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। मुख्यमंत्री ने कहा, जब महिलाएँ स्वस्थ और सुरक्षित होंगी, तब परिवार मजबूत होगा और आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वस्थ व सशक्त बनेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, मातृत्व लाभ योजनाएँ, पोषण आहार वितरण, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता अभियान जैसी योजनाएँ लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति, निःशुल्क शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की बेटियाँ आज शिक्षा, खेलकूद और शोध के क्षेत्र में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री की पहल की सराहना

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत ने सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत झारखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश व आदित्य साहू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ सुनील कुमार बर्णवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, बड़ी संख्या में महिलाएँ और छात्राएँ मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें