गढ़वा में झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने मनाई विश्वकर्मा पूजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गढ़वा।

विश्वकर्मा भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) की ओर से सदर अस्पताल गढ़वा परिसर में 108 एंबुलेंस की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी, पदाधिकारी राकेश कुमार, अजय कुमार, विक्की चौधरी समेत बड़ी संख्या में एंबुलेंस कर्मचारी मौजूद रहे।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस का विशेष पूजन किया गया और कर्मचारियों ने श्रमिक समाज की एकता और समर्पण की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि “108 एंबुलेंस सेवाएं आमजन की जीवन रक्षा से सीधे जुड़ी हुई हैं। विश्वकर्मा पूजा श्रमिकों के परिश्रम और सेवा भावना को प्रेरित करती है।” अन्य वक्ताओं ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारी निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लगे रहते हैं और उन्हें सम्मान तथा उचित सुविधा मिलनी चाहिए।

पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उल्लास और आपसी एकजुटता का माहौल देखने को मिला। कर्मचारियों ने बाबा विश्वकर्मा से प्रदेश की जनता की सुरक्षा और सेवा कार्य में सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें