एसबीयू में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन यांत्रिक अभियंत्रण कार्यशाला (Mechanical Engineering Workshop) में किया गया। इस अवसर पर सृष्टि के दिव्य शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को श्रद्धापूर्वक नमन कर विधि-विधान से पूजा की गई।





कार्यक्रम में माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, कुलसचिव प्रो. एस.बी. डांडिन, विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायाध्यक्ष, डीन, प्राध्यापकगण, सेक्शन इंचार्ज, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता ने विश्वविद्यालय की समावेशी एवं सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक सशक्त बनाया।

पूजन के दौरान औजारों, मशीनों एवं उपकरणों की निर्बाध कार्यप्रणाली और तकनीकी प्रगति हेतु मंगलकामना की गई।

पूजा के सफल आयोजन में डॉ. वी.एन.एल. दुर्गा, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. रमेश कुमार सिंह, श्री राहुल कुजूर एवं श्री शैलेश शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें