बड़हरवा में श्रमिकों ने हर्षोल्लास से मनाई विश्वकर्मा जयंती

साहिबगंज । विश्वकर्मा भगवान के जन्मदिन के शुभ अवसर पर साहिबगंज में भारतीय मजदूर संघ की ओर से विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग प्रभारी मोहन महतो, ग्रामीण विकास श्रमिक संघ साहिबगंज जिला मंत्री विष्णु महतो, तथा श्रमिक नेताओं संतोष महतो, रॉबिन गोस्वामी, लाखू शाह, किरण देवी, बबीता देवी, जयंती देवी सहित बड़ी संख्या में मजदूरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विश्वकर्मा भगवान को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है, और मजदूर समाज की रीढ़ हैं। श्रमिक नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हित और अधिकारों की रक्षा भारतीय मजदूर संघ का मुख्य उद्देश्य है।

विभाग प्रभारी मोहन महतो ने कहा कि “विश्वकर्मा जयंती हमें परिश्रम, सृजन और समर्पण का संदेश देती है। हमें संगठित होकर श्रमिक समाज के हितों की रक्षा करनी होगी।” वहीं जिला मंत्री विष्णु महतो ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

पूरे आयोजन के दौरान आपसी एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों ने एकजुट होकर श्रम के सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment