डीआईजी प्लामू सरकारी आवास पर धूमधाम से सम्पन्न हुई विश्वकर्मा पूजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेदिनीनगर। पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम के सरकारी आवास पर बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के बीच श्री विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पूजा-अर्चना में कैंपस के सभी पुलिस कर्मी और आसपास के लोग समिलित हुये और त प्रसाद वितरण किया गया।

  • ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी का शव फंदे से लटका मिला, तलाक का मामला भी था लंबित
    रामपुरहाट। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चचेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी बृष्टि मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से बीरभूम जिले के रामपुरहाट क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बृष्टि मुखर्जी का शव मंगलवार को कुसुम्बा गांव स्थित उनके पिता के घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ मिला। शुरुआती जानकारी में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने के बाद रामपुरहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम … Read more
  • बहरागोड़ा में पैराशूट के सहारे आसमान से उतरी रहस्यमयी मशीन, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; जांच में सामने आया वैज्ञानिक कनेक्शन
    बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरा पंचायत में सोमवार को उस समय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जब आसमान से पैराशूट के सहारे एक रहस्यमयी मशीन जमीन पर उतरी। पैराशूट के साथ हवा में तैरती इस अजीबोगरीब मशीन को देखकर पहले ग्रामीणों में कौतूहल और फिर चिंता का माहौल बन गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और मशीन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की सूचना मिलने पर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर … Read more
  • पाकुड़-हिरणपुर मार्ग पर बस और 16 चक्का ट्रक की भीषण टक्कर, चालक का पैर टूटा; 3 यात्री घायल
    पाकुड़: पाकुड़-हिरणपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह सहरकोल ब्रिज के समीप अभिषेक बस और 16 चक्का ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक का दाहिना पैर टूट गया, जबकि बस में सवार तीन यात्रियों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, दुर्घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक बस संख्या JH 04AC 2495 मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे पाकुड़ बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर दुमका के लिए रवाना हुई थी। सहरकोल के पास बोरिंग वाले ऑफिस के समीप सामने से आ रहे 16 चक्का ट्रक … Read more
  • जामताड़ा में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, हाईकोर्ट के आदेश के बाद दस्तावेज सत्यापन की तैयारी तेज
    जामताड़ा: जिले में चौकीदार सीधी भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की तैयारी तेज हो गई है। उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक हुई, जिसमें विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत चल रही भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि भर्ती परीक्षा का परिणाम और मेधा सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। हालांकि, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया अभी बाकी है। मामला न्यायालय में चले जाने के कारण दस्तावेज सत्यापन का काम बीच में लंबित हो गया था। हाईकोर्ट के आदेश के … Read more
  • बरियातू में जमीन कारोबारी टोनी लोहरा को गोली, रिम्स ICU में हालत गंभीर; लवकुश शर्मा गैंग का नाम जांच में सामने आया
    रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार देर रात जमीन और बालू कारोबारी टोनी लोहरा को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगने के बाद टोनी लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रिम्स के सर्जरी आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, टोनी लोहरा अपने चार दोस्तों के साथ कार से मंडा बगीचा में पार्टी करने पहुंचा था। रात करीब 1:29 बजे बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और टोनी पर फायरिंग कर दी। … Read more

इस अवसर पर डीआईजी श्री आलम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन और कर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्श हमें कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम और ईमानदारी के साथ समाज व राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पड़ने वाला विश्वकर्मा जयंती पर्व कौशल, श्रम और तकनीकी साधना का प्रतीक है।
इस दिन अमीर-गरीब, कर्मचारी-मालिक, अधिकारी से लेकर होमगार्ड चौकीदार तक सभी एकजुट होकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित होते हैं।जिससे आत्मबल और मज़बूत होता है l

डीआईजी आलम ने आगे कहा कि अगली विश्वकर्मा पूजा तक सरकारी कार्यों को पूरी टीम भावना और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ सम्पन्न करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आपसी भाईचारा, मोहब्बत और विश्वास को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

पूजा स्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आमजन उपस्थित रहे। इस दौरान सरकारी वाहनों एवं लाइसेंसी शस्त्रों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें