रांची में खौफनाक वारदात : जमीन विवाद में युवक की गला काटकर हत्या, तीन आरोपी फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के बांकी भुरसूडीह गांव में शनिवार को एक खौफनाक वारदात हुई, जहां जमीन विवाद को लेकर 22 वर्षीय सुरेश स्वांसी की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सुरेश का सिर धड़ से अलग कर खेत में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने बताया कि हत्या आपसी रंजिश और जमीन विवाद के कारण हुई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों – जगदीश स्वांसी, हरि मुंडा और पूर्ण स्वांसी – के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक के भाई सोनाराम स्वांसी और पिता एतवा स्वांसी ने बताया कि सुरेश गांव के ही विभीषण स्वांसी के साथ मशरूम चुनने धान के खेत गया था। लेकिन देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इस दौरान विभीषण घर आया और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश का एक डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें