पलामू में पुलिस-नक्सली मुठभेड़: 5 लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर ढेर, 200 से अधिक जवान तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पलामू। जिले के मनातू जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी टीएसपीसी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया। मौके से एक इंसास राइफल भी बरामद की गई है। यह संयुक्त अभियान जगुआर, कोबरा और पलामू पुलिस की टीमों ने चलाया। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है। इस अभियान में 200 से अधिक सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई तीन सितंबर को हुई मुठभेड़ के बाद की गई है, जिसमें पलामू पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था। सुरक्षाबलों का टारगेट इस संगठन का 10 लाख का इनामी सुप्रीमो शशिकांत गंझू है, जिसके दस्ते में 8 से 10 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया। सुबह से लगातार फायरिंग की आवाजें सुनाई देती रहीं। पुलिस का कहना है कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और नक्सलियों की तलाश जारी है। यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें