हजारीबाग में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2500 किलो जावा महुआ नष्ट, 100 लीटर चुलाई शराब जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग। झारखंड सरकार की नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद हजारीबाग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ रविवार को चौपारण थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। विभाग ने ग्राम सिंहरावा, कांटी और कोरियाडीह में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया।

इस कार्रवाई में लगभग 2500 किलोग्राम किन्वित जावा महुआ नष्ट किया गया और 100 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब का धंधा चल रहा था। ग्रामीणों की शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। दोषियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

छापेमारी दल में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, अवर निरीक्षक भुनेश्वर नायक, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे, अनूप कुमार सिंह और अन्य गृह रक्षक शामिल थे।

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की नई नीति का मकसद अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाना और राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना है। शराब केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खरीदी जा सकेगी। विभाग ने कहा है कि गांव-गांव छापेमारी जारी रहेगी और किसी भी हालत में अवैध धंधे को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें