हजारीबाग में गांधी मैदान मटवारी में डिजनीलैंड मेले का भव्य उद्घाटन, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया फीता काटकर शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग। गांधी मैदान मटवारी में रविवार को डिजनीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और विशिष्ट अतिथि राकेश गुप्ता ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे पर्वों के अवसर पर आयोजित इस मेले में पूरे भारत की संस्कृति और विविधता की झलक देखने को मिल रही है।
यह मेला हजारीबाग में पहली बार आयोजित किया गया है और इसका मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और गरीबी उन्मूलन की दिशा में पहल करना है। उद्घाटन समारोह में विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह मेला हजारीबाग के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। यह आयोजन न केवल स्थानीय प्रतिभाओं और कारीगरों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा देगा। मेले में देश के विभिन्न राज्यों जैसे पंजाब, असम, गुजरात, झारखंड, बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश से आए कारीगरों द्वारा निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। इसमें सोफा, पलंग, लकड़ी और बांस की वस्तुएं, रेडीमेड कपड़े, कालीन, ज्वेलरी, अचार, पापड़, केटलरी और टैडीबेयर जैसी आकर्षक चीजें शामिल हैं। बच्चों और युवाओं के लिए देसी और विदेशी झूलों की विशेष व्यवस्था की गई है। ब्रेक डांस झूला, मिक्की माउस झूला, रशियन झूला, अजमेरी झूला और नौका झूला मेले का रोमांचक आकर्षण बने हुए हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए पिज्जा, बर्गर, चाट, भेलपुरी, गोलगप्पे, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक जैसे व्यंजन उपलब्ध हैं।
मेले का संचालन आशीष कुमार, मिथिलेश प्रसाद, मुकेश कुमार और शुभम की देखरेख में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी मनोज कुमार सिन्हा, रिंकू वर्मा, कांग्रेस नेत्री कोमल कुमारी, सुनील गुप्ता, अजय कुमार, चंदन सिंह, भास्कर राहुल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें