कोडरमा में 23 सितंबर से तीन माह तक ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन सहित कई खेलों का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोडरमा। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में 23 सितंबर से “सांसद खेल महोत्सव 2025” का आगाज़ होगा और यह महोत्सव 25 दिसंबर तक चलेगा। तीन माह तक चलने वाले इस आयोजन में फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल होंगे।

महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ खेल प्रतिभाओं की पहचान करना नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करना भी है।

कार्यक्रम का विवरण:

23 सितंबर से डोमचांच के सीएम हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल मुकाबले होंगे, जो 25 अक्टूबर तक चलेंगे।

3 से 31 अक्टूबर तक दूसरा फुटबॉल टूर्नामेंट बरकट्ठा स्टेडियम, अडवार में होगा।

6 से 18 अक्टूबर तक झुमरी तिलैया के सीएच स्कूल में खो-खो, कबड्डी और पारंपरिक खेल लगोरी (सत्तूलिया) आयोजित होंगे।

नवंबर में गिरिडीह के इंडोर स्टेडियम और केवीएस मैदान में बैडमिंटन (1–4 नवंबर), वॉलीबॉल (6–10 नवंबर), टेबल टेनिस (9 नवंबर), शतरंज (10–15 नवंबर) और एथलेटिक्स (10–15 नवंबर) की प्रतियोगिताएं होंगी।

सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बराबर अवसर दिए जाएंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियान से प्रेरित है।

बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय स्तर पर खेलों को नई दिशा देंगे और युवाओं को सकारात्मक मार्ग पर लाएंगे। सांसद ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कोडरमा से फिटनेस और खेल भावना का संदेश पूरे भारत तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें