आदर्श पब्लिक स्कूल, चटकपुर में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पीरपैंती

चटकपुर स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल सुलेखा मैम एवं डायरेक्टर राज सिंह तथा चंदन जी के मार्गदर्शन में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस खास अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएँ अंजली मैम, पायल मैम, निशा मैम, रूबी मैम, पूजा मैम, अनु मैम और शिक्षक रविरंजन सर व गौतम शर्मा ने छात्रों को कार्यक्रम हेतु तैयार किया। छात्रों ने संगीत, नृत्य, नाटक एवं वाद–विवाद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य प्रस्तुति देने वालों में आराध्या, प्रियंका, तुलसी, रिद्धि, लक्ष्मी, दीपा, खुशी, प्रेम, शुभम, अमरनाथ, नीतू, आदित्य आदि शामिल थे।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया, और विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मनिशा देवी, लोक जन शक्ति पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), को बुलाया गया। उनका स्वागत उपहार देकर किया गया और समारोह के दौरान उन्हें आदरपूर्वक स्थान प्रदान किया गया। मनिशा देवी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनके उत्साह को और बढ़ाया।

इस आयोजन ने शिक्षकों और छात्रों के बीच एक नए उत्साह का संचार किया और विद्यालय की समृद्ध परंपराओं को और मजबूत किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें