हजारीबाग में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहित तीन ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के गोरहर पांती पीरी जंगल में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया। इनमें से एक नक्सली की पहचान सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश के रूप में हुई है, जो नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य और एक करोड़ रुपये का इनामी था।

ढेर हुए नक्सलियों की पहचान

सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश – सेंट्रल कमिटी सदस्य, 1 करोड़ का इनामी, विष्णुगढ़ निवासी, कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड।

रघुनाथ हेंब्रम – 25 लाख का इनामी, झारखंड–बिहार ज़ोन का इंचार्ज, नक्सलियों की केंद्रीय समिति से जुड़ा।

बिरसेल गंझू उर्फ रामखेलावन – 10 लाख का इनामी, रीजनल कमांडर, विष्णुगढ़ निवासी, कई वारदातों का आरोपी।

संयुक्त अभियान में मिली सफलता

यह कार्रवाई हजारीबाग एसपी अंजनी अनजन के नेतृत्व में की गई। अभियान में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए, जिनमें AK-47 राइफल, इंसास राइफल, डेटोनेटर और बड़ी संख्या में कारतूस शामिल हैं।

सर्च अभियान जारी

पुलिस ने आशंका जताई है कि कई नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए हैं और वे अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं। इसी कारण इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन और सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें