झारखंड में मौसम का अलर्ट: 18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर तेलंगाना और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव तथा बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर राज्य में देखने को मिल रहा है। रविवार दोपहर 2 बजे के बाद रांची और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश शुरू हुई और महज तीन घंटों (शाम 5:30 बजे तक) में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश से अल्बर्ट एक्का चौक, कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे, सेवा सदन रोड और कांके रोड जैसे निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने 15 से 18 सितंबर तक झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 सितंबर को भारी बारिश वाले जिले

रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा

सरायकेला, बोकारो, गिरिडीह

देवघर, साहेबगंज, दुमका

जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा

16 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

देवघर, दुमका, गिरिडीह, जमुआ

रांची, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा

धनबाद, चतरा, रामगढ़

17 सितंबर को मौसम और बिगड़ सकता है

देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा

जमुआ, पाकुड़, साहेबगंज

हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। निचले इलाकों में जलजमाव से बचाव के लिए नगर निकायों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें