पिस्तौल, देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महागामा पुलिस की बड़ी सफलता, भेजे गए न्यायिक हिरासत में

महागामा | संवाददाता: शिवम् गोस्वामी

हनवारा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। गोड्डा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी हरे रंग के टोटो (निबंधन संख्या BR10एसभी-9251) से संहौला से महियामा, खुर्द डुमरिया होते हुए हनवारा की ओर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं।

छापामारी कर दबोचे गए आरोपी

सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। टीम ने खुर्द डुमरिया मैदान के पास संदिग्ध टोटो को आते देखा। पुलिस वाहन को देखकर सवार लोग भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने सभी छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

  1. शुभम कुमार (22 वर्ष) – पिता प्रदीप मंडल, निवासी बैजनाथपुर, भागलपुर; वर्तमान पता शिवपुरी कॉलोनी, तिलकामांझी
  2. सुनील कुमार (23 वर्ष) – पिता गुरुदेव मंडल, निवासी बैजनाथपुर, भागलपुर
  3. बिट्टू कुमार (19 वर्ष) – पिता प्रमोद शर्मा, निवासी जयप्रकाश नगर, तिलकामांझी, भागलपुर
  4. राहुल रंजन (19 वर्ष) – पिता दिनेश पासवान, निवासी छोटी लाइन, हवाईअड्डा, तिलकामांझी, भागलपुर
  5. नैतिक कुमार (18 वर्ष) – पिता चन्दन हरी, निवासी कृष्णा कॉलोनी, तिलकामांझी, भागलपुर
  6. टिटु कुमार (24 वर्ष) – पिता कैरब मंडल, निवासी बसबिट्टा, थाना धौरैया, बांका

बरामद हथियार और सामान

एक पिस्तौल

एक देशी कट्टा

दो जिंदा कारतूस (KF 7.65)

एक जिंदा कारतूस (KF 8MM)

हरा रंग का टोटो (BR10एसभी-9251)

मामला दर्ज, भेजे गए जेल

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर हनवारा थाना कांड संख्या 43/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस छापामारी दल मे प्रभारी निरीक्षक राजन कुमार राम, थाना प्रभारी, हनवारा सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार राम, हनवारा थाना
सशस्त्र बल शामिल थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आज़ाद ने प्रेस वार्ता कर पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें